अखिलेश का काम नहीं क्राइम बोल रहा हैः साक्षी महाराज

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 02:46 PM

akhilesh not crime the witness speaking chef

उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदान शुरू हो गया है जिसको लेकर आज उन्नाव जनपद के सांसद डॉ. सचिदानंद साक्षी महाराज मताधिकार का प्रयोग करने  अपने संसदीय क्षेत्र आए....

उन्नावः उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदान शुरू हो गया है जिसको लेकर आज उन्नाव जनपद के सांसद डॉ. सचिदानंद साक्षी महाराज मताधिकार का प्रयोग करने  अपने संसदीय क्षेत्र आए। जहां उन्होंने कहा सपा,बसपा,कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इनकी तुलना लिमिटेड कम्पनी से कर दी है।

सपा सरकार की सता में क्राइम रहा है बोल
साक्षी महाराज ने कहा कि यहां सबसे बड़ी प्रॉब्लम लॉ एंड ऑर्डर की है। एक आम आदमी की जानमाल की सुरक्षा नहीं हो पा रही है इससे ज्यादा क्या होगा। आम आदमी को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पिछले  5 साल में सपा की सरकार ने कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। अब अखिलेश जनता से कहते फिर रहे है कि यूपी में विकास बोल रहा है। हम तो यही कहेंगे कि उनकी सरकार की सता में विकास नहीं क्राइम बोल रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई बुरखा वाली बहन उनके सामने आती है तो उनका उसके लिए यही सवाल होता है कि बहन कैसा लगता है। वह कहती है कि वह किसी को  भी नहीं मानती। इसलिए वह अपना कीमती वोट प्रधानमंत्री को ही देंगी।
डॉ साक्षी महाराज ने अखिलेश, राहुल, माया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी भारत का नही विश्व का बड़ा लोकतांत्रिक दल है। सपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र सपा की लिमिटेड कंपनी नहीं है। बसपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह लोकतंत्र मायावती की भी लिमिटेड कम्पनी नहीं है जहां माया के अलावा और कोई नहीं हो सकता है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!