Edited By ,Updated: 23 Jun, 2016 02:40 PM
एक निजी कार्यक्रम में वीरवार को मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
मेरठ (आदिल रहमान): एक निजी कार्यक्रम में वीरवार को मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मिश्रा ने कहा कि मथुरा और कैराना की घटना इस बात का परिचय है कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था स्थापित करने में पूर्णता विफल है। आम जनता के मन में असुरक्षित स्थिति का निर्माण करने में यह सरकार सहयोगी है। यह दोनों घटना कानून व्यवस्था और सरकार की विफलता का परिचय है। पलायन व्यक्ति तब करता है जब उसके मन में असुरक्षा का भाव पैदा होता है। सरकार को चाहिए की वह ऐसे अवसर उपलब्ध कराए जिससे व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस करे।
रजिस्ट्रेशन के मामले में व्यापारियों को अब नहीं होगी कोई परेशानी
हमारे मंत्रालय ने उद्योग आधारित मेमोरैंडम प्रारभ किया है जो रजिस्ट्रेशन के मामले में व्यापारियों को परेशानी होती थी वह अब नहीं होगी। ऑनलाइन फॉम भरने पर 20 पॉइंट भरने पर 10 मिनट में रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। यह बहुत उपयोगी है। 10 लाख रजिस्ट्रेशन मात्र छह माह में हुए हैं। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही खरीद नीति के अंदर तय किया गया है कि जो सार्वजनिक उपक्रम खरीदते हैं उनके लिए बाधकारि कर दिया गया है। जो छोटे उद्योग निर्माण कर रहे थे उन्हें लाभ होगा।