आगराः सुधारगृह से 3 बाल कैदी हुए फरार, होमगार्डों को किया बेहोश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 01:01 PM

agra 3 child prisoners absconding from child rehabilitation

आगरा के जिला मुख्यालय के निकट स्थित बाल सुधारगृह से 3 होमगार्डो और एक कर्मचारी को बेहोश कर 3 बाल कैदी फरार हो गए....

आगराः आगरा के जिला मुख्यालय के निकट स्थित बाल सुधारगृह से 3 होमगार्डो और एक कर्मचारी को बेहोश कर 3 बाल कैदी फरार हो गए। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और भागे हुए बाल कैदियों की खोज शुरू कर दी गई है।बेहोश होमगार्डो और कर्मचारी का एसएन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। तीनों के खिलाफ हत्या और अन्य संगीन आपराधिक वारदातें दर्ज है।

बाल सुधारगृह के अधीक्षक आदित्य यादव ने बताया कि इस जेल में विभिन्न जिलों के अनेक विचाराधीन बाल कैदी बंद है। इन बाल कैदियों में 18 वर्ष से कम उम्र के राम, मुरारी और कलीम (सभी का बदला हुआ नाम) भी शामिल हैं। बीती रात को सभी बाल कैदियों को भोजन करवाने के बाद उनकी बैरेकों में बंद कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इन दिनों रमजान के चलते कुछ बाल कैदी रोजा रखते हैं जिसके लिए वह सुबह 3 बजे उठकर सहरी करते हैं। सुबह तीन कैदी सहरी के लिए उठे थे। उन्होंने उस समय दी जाने वाले शरबत में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर ड्यूटी कर रहे बाल सुधार गृह के कर्मचारी और 3 होमगार्ड को पिला दिया। जिसके बाद तीनों होमगार्ड और कर्मचारी बेहोश हो गए। इनको बेहोश करने के बाद तीनों केदी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही बाल सुधार गृह अधीक्षक ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी और बेहोश कर्मचारी और होमगार्ड को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया। हालांकि यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिरकार यह नशीला पदार्थ जेल में बंद इन बच्चों कैदियों के पास आया कैसे।

बाल सुधार गृह के अधीक्षक आदित्य यादव ने बताया कि तीन बाल कैदी फरार हुए है जो हत्या ,बलात्कार के मामलों में सजा काट रहे थे। इन कैदियों के पास नशीला पदार्थ कहां से आया ये जांच कराई जा रही है।

UP HINDI NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-
 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!