GST लागू होने के बाद राजस्व में 20 प्रतिशत से अधिक का हुआ इजाफाः सुरेश खन्ना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 04:13 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि वस्तु एवं सेवाकर जीएसटी लागू होने के बाद फरवरी तक राजस्व में 20.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बसपा के उमाशंकर सिंह के एक प्रश्न का उत्तर...

लखनऊः  उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि वस्तु एवं सेवाकर जीएसटी लागू होने के बाद फरवरी तक राजस्व में 20.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बसपा के उमाशंकर सिंह के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भविष्य में पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल जैसे उत्पाद जीएसटी के दायरे में आ सकते है। उन्होंने कहा कि फरवरी तक राजस्व में 20.22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।   

मंत्री सुरेश ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद राजस्व बढ़ा है। अगस्त 2017 और जनवरी 2018 के बीच राजस्व वसूली 20,16.841 करोड़ रूपए हुई है जो वैट की अपेक्षा 15.95 प्रतिशत ज्यादा है। गत वर्ष में इस दौरान वैट के जरिए प्रदेश में 17,394.45 करोड़ रूपए की वसूली की गई थी। खन्ना ने कहा कि फरवरी 2018 तक राजस्व से प्राप्त राशि 24,684. 83 करोड़ रूपए की हुई थी जो 20.22 प्रतिशत अधिक थी। 

बसपा सदस्य ने दावा किया कि दिसंबर 2017 और जनवरी 2018 में राजस्व उगाही गत वर्षों कम रही। मंत्री ने बसपा सदस्य के दावों का जोरदार ढंग से खंडन किया। उन्होंने कहा जीएसटी लागू होने के बाद राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। जीएसटी कॉउन्सिल पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी जीएसटी लागू करने पर विचार कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!