पिटाई के बाद युवक की इस हरकत पर भड़की महिला, काट दिया गुप्तांग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 01:25 PM

after the beating the woman was injured

आए दिन छेड़छाड़ के मामले तो सामने आते ही रहते हैं, लेकिन शाहजहांपुर का मामला बेहद वाहयात और शर्मनाक कर...

शाहजहांपुरः आए दिन छेड़छाड़ के मामले तो सामने आते ही रहते हैं, लेकिन शाहजहांपुर का मामला बेहद वाहयात और शर्मनाक कर देने वाला है। जहां एक आरोपी की अोंछी हरकत के लिए पीड़ित महिला ने ईट का जवाब पत्थर से देते हुए अच्छा खासा मजा चिखाया।

पीड़िता का आरोप है कि छेड़छाड़ के दौरान आरोपी ने उसके मुंह पर बैठ कर पेशाब करनी जैसी ओंछी हरकत की। जिस पर पीड़ित महिला ने आरोपी का गुप्तांग ही काट दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंह में पेशाब करने की कोशिश
मामला खुटार थाना क्षेत्र के नवदिया दरोदग्रह गांव का है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय राम भरोसे अपने घर की दीवार उठा रहे थे। तभी पड़ोस की रहने वाली महिला ने दीवार उठा रहे लोगों का विरोध किया। महिला का आरोप है कि राम भरोसे उसकी जमीन पर दीवार उठा रहा है। दोनों मे गाली-गलौज होता रहा। महिला का पति गांव के बाहर गया था। इसलिए महिला घर के अंदर अकेली थी।

मुंह से दबाकर गुप्तांग काटा
महिला अकेले ही दीवार का विरोध करने लगी। महिला को अकेला पाकर राम भरोसे उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी महिला को जमीन पर गिराकर उसके मुंह मे पेशाब करने लगा तो पीड़ित महिला ने उसका गुप्तांग मुंह से काट दिया। जब राम भरोसे चिल्लाया तो उसके साथी भी उसके साथ मारपीट करने लगे।

आरोपी ने इसको बताया बेबुनियाद
वहीं आरोपी का कहना है कि वह अपने घर की दीवार उठा रहा था। महिला का आरोप गलत है। उसका कहना है कि उसने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है। पहले उसने ही मारपीट की शुरुआत की थी। उसके बाद उसका पति और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद जब उसने महिला को धक्का दिया तो महिला ने गिरते ही उसका गुप्तांग मुंह से दबाकर काट दिया। इस गंभीर मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इस मामले को दबाने मे जुटी हुई है।

पुलिस ने सुनाई अलग ही कहानी 
पीड़ित शख्स कबूल कर रहा है कि उसका गुप्तांग कटा है और महिला भी यह बात स्वीकार कर रही है उसने उसका गुप्तांग काटा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि राम भरोसे के गुप्तांग पर विवाद होने पर ईट से चोट लगी है। ऐसे मे जब दोनों पक्ष एक जैसा ही आरोप लगा रहा है तो पुलिस इस आरोप से हटकर दूसरी बात क्यों बता रही हैं? एसओ बिरजाराम ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज करने मामले की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!