मंत्री पद जाने के बाद गुस्साए कठेरिया ने विरोधियों को ये क्या कह दिया

Edited By ,Updated: 07 Jul, 2016 03:14 PM

after ministerial angry opponents what he told katheriya

मंत्री पद छिनने के बाद सांसद रामशंकर कठेरिया काफी गुस्से में हैं। उनके एक बयान से नाराजगी साफ झलक रही है। हालांकि उन्होंने संगठन के बारे में कुछ नहीं बोला, लेकिन सोशल साइट पर उन्होंने जो लोग उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं उनको कुत्ता बताया।

आगरा: मंत्री पद छिनने के बाद सांसद रामशंकर कठेरिया काफी गुस्से में हैं। उनके एक बयान से नाराजगी साफ झलक रही है। हालांकि उन्होंने संगठन के बारे में कुछ नहीं बोला, लेकिन सोशल साइट पर उन्होंने जो लोग उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं उनको कुत्ता बताया। 
 
दरअसल कठेरिया को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद कुछ लोग सोशल मीडिय़ा पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इनमें कुछ लोग तो भाजपा समर्थक भी हैं। सोशल मीडिय़ा पर विरोधियों के टिप्पणी के सवाल पर कठेरिया ने कहा कि जंगल में शेर रहता है। कभी कोई कांटा चुभ जाता है तो कुत्ते सोचते हैं कि शेर खत्म हो गया, लेकिन कुत्तों की स्थिति यह है कि वह भौंक रहे हैं। 
 
कठेरिया ने प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस की चुनाव प्रचार की कमान सौंपने की अटकलों पर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो चुकी है लिहाजा चाहे प्रियंका प्रचार करें या फिर कोई और। प्रियंका गांधी भी यूपी में कांग्रेस को नहीं बचा सकतीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!