बागपत नाव हादसे में आरोपी नाविक गिरफ्तार, ठहराया यात्रियों को जिम्मेदार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 02:08 PM

accused sailor arrested held responsible passengers

यूपी के बागपत जिले में बीते दिन हुए नाव हादसे के बाद पुलिस ने फरार चल रहे नाविक...

बागपत(विवेक कौशिक) : यूपी के बागपत जिले में बीते दिन हुए नाव हादसे के बाद पुलिस ने फरार चल रहे नाविक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नाविक से गहनता से पूछताछ में जुटी है। वहीं पकड़े गए आरोपी नाविक ने गांव के आधा दर्जन लोगों पर जबरन नाव में बैठने का आरोप लगाया है। इस हादसे के लिए यात्रियों को ही जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि 14 सितम्बर को बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में यात्रियों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई थी। जिसमें सवार 19 यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि कुछ यात्रियों का अभी भी मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

वहीं गुस्साए लोगों ने दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर भी आगजनी कर दी और पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया था। नाव पलटने की घटना के बाद से ही नाव का चालक रिजवान फरार था। जिसे बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!