Edited By ,Updated: 28 Oct, 2016 03:27 PM
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा बदायूं के जरीफनगर क्षेत्र में हुआ। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?
पुलिस अधीक्षक (देहात) संजय राय ने यहां बताया कि भोजीपुरा पावइ निवासी भूदेव(24) उसकी पत्नी गीता (21) दो वर्षीय बेटी गीता और पिता मोटरसाइकिल पर सवार होकर देवी मां के दर्शन करने कादराबाद जा रहे थे। इस बीच, दिल्ली की ओर से आ रही तेज गति स्कॉर्पियो ने जरीफनगर क्षेत्र में सामने से मोटर साइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार चारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
क्या कहती है पुलिस?
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सडक पर ही शरीर के अंग बिखरे पड़े थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
Up Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें