Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 01:56 PM
रामपुर के रठौंडा मंदिर में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में 15 दिन तक चलने वाले मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद मंदिर में आरती और जलाभिषेक किया।
रामपुरः रामपुर के रठौंडा मंदिर में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में 15 दिन तक चलने वाले मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में आरती और जलाभिषेक किया।
इस्लामिक देश में मंदिर की आधारशिला रखना ऐतिहासिक कार्य
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबूधाबी में मंदिर का शिलान्यास कर दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है। किसी इस्लामिक देश में मंदिर की आधारशिला रखना ऐतिहासिक कार्य है।
200 साल पहले हुआ था मंदिर का निर्माण
रठौंडा गांव में स्थित खेत में शिव की मूर्ति निकलने पर रियासत काल के नवाब हामिद अली खां ने करीब 200 साल पहले इसका निर्माण खुद करवाया था। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। हर साल यहां रठौंडा मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में अपनी आस्था के चलते लोग पहुंचते हैं।
कौन हैं अब्बास नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता हैं। नकवी का जन्म इलाहाबाद में हुआ। उन्होने अपनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। नकवी कभी इंदिरा गांधी को चुनाव में हराने वाले समाजवादी नेता राजनारायण के करीबी थे और उनके प्रभाव में सोशलिस्ट हुआ करते थे। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए और 1998 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए। केंद्र सरकार में सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री भी बन गए वह 2 किताबें स्याह और दंगा भी लिख चुके हैं। वर्तमान वे भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।