पति को मसाज के बहाने लाखों का चूना लगा गई एक रात की दुल्हन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 01:59 PM

a night bride  s lime licked to husband  s massage

आगरा में एक बार फिर से रिश्तों में ठगी का ग्रहण लगा है। जहां एक नवविवाहिता दुल्हन ने ससुराल में घुसते ही पति और इलाके वासियों को हैरत में डाल दिया है। आलम यह है कि दुल्ह..

आगराः आगरा में एक बार फिर से रिश्तों में ठगी का ग्रहण लगा है। जहां एक नवविवाहिता दुल्हन ने ससुराल में घुसते ही पति और इलाके वासियों को हैरत में डाल दिया है। आलम यह है कि दुल्हन के इस कारनामे के बाद घरवाले पुलिस थाने में चक्कर लगाने पर मजबूर है।

दरअसल उक्त विवाहिता पर सुहारात के दिन पति को चकमा देकर घर के गहने व नकदी लूटने का आरोप लगा है। जिसके बाद पति और ससुरालियों ने थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

बता दें घटना मामला बाह थानाक्षेत्र के विक्रमपुर गांव की है। यहां के न‍िवासी संजय की शादी 29 नवंबर 2017 को मैनपुरी की रहने वाली सुनीता से हुई थी। दूल्हे के भाई ऋषि ने बताया कि 30 नवंबर को दुल्हन व‍िदा होकर घर आई। पर‍िजनों ने जब उसका चेहरा देखा तो होश उड़ गए। दूल्हन वो लड़की नहीं थी, ज‍िसकी फोटो द‍िखाई गई थी।

दूल्हे के भाई का कहना है कि वह ससुराल आते ही बार-बार फोन पर क‍िसी से बात कर रही थी। इसकी हरकत को देखकर संजय ने तुरंत उसके पर‍िजनों को फोन क‍िया, लेक‍िन उन्होंने दुल्हन असली होने की बात की।

वहीं दूल्हे का आरोप है कि सोने के समय दूल्हन ने मसाज करने की इच्छा जताई। दूल्हन ने उसके मुंह पर कोई क्रीम लगाई और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद वह घर में रखे सारी ज्वैलरी और कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

इस संबंध में एसपी ग्रामीण अखिलेश ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। लड़का पक्ष से श‍िकायत म‍िली है। लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!