CM योगी का पुतला फूंकते समय बड़ा हादसा, आग से झुलसे 8 लोग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jun, 2017 10:28 AM

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया...

मुगलसराय: उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां किसानों के समर्थन में पुतला फूंक रहे कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में करीब 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता मध्य प्रदेश में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।इसी दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार का पुतला फूंकना चाहा। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने जब पुतला फूंकने से रोकना चाहा तो दोनों तरफ से धक्का मुक्की और खीचा तानी होने लगी। इसी दौरान किसी ने पुतले में आग लगा दी। जिसकी चपेट में पुलिस कर्मी और कांग्रेसी कार्यकर्ता आ गए।

बता दें कि इस हादसे में किसी का हाथ झुलसा है तो किसी का चेहरा। घायलों को मुगलसराय के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की हालत नाजुक बनी हुई है।

UP LATEST NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!