Edited By ,Updated: 17 May, 2016 08:10 PM
उत्तर प्रदेश में बदायूं के उझानी क्षेत्र में आज गंगा के कछला घाट पर स्नान करते समय 6 किशोर युवक गंगा में डूब गए
बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं के उझानी क्षेत्र में आज गंगा के कछला घाट पर स्नान करते समय 6 किशोर युवक गंगा में डूब गए। जिसमें से 4 को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया, लेकिन 2 की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि कस्बा उझानी के मोहल्ला गौतम पूरी में कल रात देवी जागरण का कार्यक्रम करने आए कुछ युवक और किशोर सोमवार दोपहर वापस घर लौटते समय गंगा में स्नान करने गए। इस दौरान गंगा में नहाते समय 6 किशोर और युवक गंगा में डूब गए।
शोर सुनकर आसपास गंगा में नहा रहे लोगों ने गोताखोरों की मदद से 4 को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि उझानी के गोतमपुरी निवासी अरुण कुमार के पुत्र शेखर (16) और सुशील सिंह के पुत्र सुरजीत (15) की डूबने से मृ़त्यु हो गई। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से उनके शव गंगा से निकाले गए।