Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 03:12 PM
गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा होते ही सभी पार्टियों में राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां उपचुनाव को लेकर तैयारियों में लग गई है।
लखनऊः गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा होते ही सभी पार्टियों में राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां उपचुनाव को लेकर तैयारियों में लग गई है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित कुल 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि उपचुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशी की घोषणा सपा ने पहले ही कर दी है। सपा प्रत्याशी की घोषणा के साथ कुछ दिनों में ही स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इन उपचुनावों में अखिलेश यादव मुख्य स्टार प्रचारक हैं। इनके अलावा सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव भी इस सूची में शामिल हैं। इनके अलावा सपा के कद्दावर नेता आजम खां, नरेश अग्रवाल और जाया बच्चन भी मुख्य स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।