Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 05:11 PM
सुलतानपुर में काशीराम कालोनी में खाना बनाते समय 4 महिलाएं भीषण हादसे से बुरी तरह झुलस गई। जिनमें 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटना के बाद पूरे कालोनी में सन्नाठा पसरा हुआ हैं...
सुलतानपुरः सुलतानपुर में काशीराम कालोनी में खाना बनाते समय 4 महिलाएं भीषण हादसे से बुरी तरह झुलस गई। जिनमें 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसके चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटना के बाद पूरे कालोनी में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।
बता दें कि अमहट स्थित काशीराम कालोनी के ब्लाक नम्बर 42 में रहने वाले फूले की पत्नी सन्नो आज घर में खाना बना रही थी कि अचानक रसोई गैस सिलेण्डर लीक हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने सन्नो को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
इस दौरान मां को बचाने दौड़ी 3 बेटियां भी आग की चपेट में आ गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 2 महिलाओं की हालत को नाजुक देखकर डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।