Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 11:09 AM
भले ही यूपी पुलिस प्रतिबंधित पशुओं के वध पर लगातार लगाम लगाने की कोशिश कर रही हो, लेकिन पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं का वध करने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला अमेठी का है, जहां पुलिस ने 2 पशु तस्करों को प्रतिबंधित मांस और 2 जिंदा बैल के साथ...
अमेठी: भले ही यूपी पुलिस प्रतिबंधित पशुओं के वध पर लगातार लगाम लगाने की कोशिश कर रही हो, लेकिन पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं का वध करने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला अमेठी का है, जहां पुलिस ने 2 पशु तस्करों को प्रतिबंधित मांस और 2 जिंदा बैल के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष शुकुलबाजार विनोद कुमार मिश्र को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 75 किग्रा प्रतिबंधित मांस 2 जिंदा बैल, चापड़ ,छुरी, सफेद झोले तराजू-बटखरा, साइकिल आदि बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को पशु कुरूरता और गोवंशीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।