दहेज विवाद को लेकर आपस में भिड़े 2 पक्ष, जमकर चले ईंट और पत्थर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jul, 2017 02:55 PM

कानपुर में दहेज उत्पीड़न के मामले में 2 पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर की बौछार की...

कानपुरः कानपुर में दहेज उत्पीड़न के मामले में 2 पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर की बौछार की। इतना ही नहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी इन लोगों ने पथराव किया, जिसमें पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया। वहीं जब भारी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा तो स्थिति काबू में आई। पुलिस ने बाद में मामला दर्ज कर 2 महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर इलाके का है। जहां दहेज उत्पीड़न के आरोप में एक लड़की के मायके वाले उसके ससुराल वालों से बात करने पहुंचे थे। देखते ही देखते बात-चीत का रुख मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव करना शुरु कर दिया। वहीं बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस भी मामले को शांत करवाने में असफल रही। फलस्वरुप 2 पक्षों के विवाद के बीच पुलिस को भी पथराव का शिकार होना पड़ा। हंगामा ज्यादा बढ़ने पर कई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मुश्कत के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्जकर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर लड़की के भाई मंटू ने बताया कि यह लोग दहेज़ की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बात को लेकर इन लोगों से बातचीत करने आए थे। पर इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। एसपी गौरव ग्रोवर का कहना है कि मशवान पुर एरिया में ससुराल पक्ष व मायके पक्ष में विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट व पथराव हो गया।जिसमें मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!