Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 09:45 AM
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश और....
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश और पुलिस उपनिरीक्षक गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि रात सूचना के बाद नकुड़ क्षेत्र में टावर रोड पर मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई जिससे एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक उपनिरीक्षक अजय प्रसाद गौड़ को भी गोली लगी है। घायल बदमाश शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के हसनपुर लुहारी निवासी हजारी का पुत्र ओम प्रकाश है। उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और 32 बोर की देशी रिवाल्वर तथा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ओम प्रकाश के फरार साथी की तलाश कर रही है।