Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 01:46 PM
यूपी के बांदा में मिट्टी का टीला धंसने से 3 लड़कियां मिट्टी में दब गईं....
बांदाः यूपी के बांदा में मिट्टी का टीला धंसने से 3 लड़कियां मिट्टी में दब गईं। इस हादसे में 2 लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 1 लड़कियां घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ एसडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल यह घटना हादशा तिंदवारी थाने के जौहरपुर की है। जहां यमुना नदी के किनारे प्रियंका (16), अंजली(9) और गुड़िया नाम की लड़कियां मिट्टी खोद रहीं थी। अचानक मिट्टी का टीला ढ़ह गया। जिसमें अंजली और प्रियंका दब गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गुड़िया भी मामूली रूप से घायल हो गई। इसके अलावा एक बच्चे के दबे होने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से मिट्टी खुदवाई का काम शुरू किया, लेकिन बाद में पता चला कि इनके अलावा और कोई है।
UP News की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-