17 वर्ष बाद बरेली में भाजपा ने कब्जा किया मेयर की सीट पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 06:36 PM

17 years after the bjp captured bareilly in the mayor  s seat

उत्तर प्रदेश के बरेली निगम चुनाव में महापौर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 वर्ष बाद कब्जा किया है। भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम ने समाजवादी पार्टी(सपा) के निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान महापौर...

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली निगम चुनाव में महापौर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 वर्ष बाद कब्जा किया है। भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम ने समाजवादी पार्टी(सपा) के निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान महापौर डॉ एस तोमर को 12700 57 मतों से हराया। 17 साल के वनवास के बाद जीत मिलने पर भाजपाईयों में खुशी का माहौल है। उमेश गौतम अभी हाल में कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।

इससे पहले 2014 में हुए लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी थे और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। उमेश गौतम इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। बरेली के सांसद और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने नगर निगम चुनाव में हुई जीत को पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!