उप्र में ठंड से जनजीवन प्रभावित, कोहरे एवं ठंड से गई 15 की जान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jan, 2018 12:07 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण हुए हादसों और ठंड लगने से 15 लोगों की मृत्यु व 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण हुए हादसों और ठंड लगने से 15 लोगों की मृत्यु व 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार इटावा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से ग्राम अगूपुर तथा गुबरिया के बीच 3 बस और 2 कारों समेत 6 वाहन टकरा गए। इस घटना में 25 लोग घायल हो गए। इसके अलाला कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में कोहने के कारण कानपुर-इलाहाबाद मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दम्पति और उनके 8 साल के बेटे की मृत्यु हो गई। लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में कोहरे के कारण हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
PunjabKesari
गोरखपुर में रामचौरा खास चौराहा पर सुबह 7 बजे रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमें बस परिचालक समेत 4 यात्री घायल हो गए। इसके अलावा हापुड़ में कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। शाहजहांपुर के कटरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी जिससे 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत नाजुक है। कानपुर के नौबस्ता इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी जिससे 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 घायल हो गए। ये लोग नए साल का जश्न मनाने जा रहे थे।
PunjabKesari
गाजीपुर में ठंड लगने से जिले के मरदह क्षेत्र के सुलेमापुर में महिला की ठंड लगने मृत्यु हो गई जबकि नन्दगंज क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मजदूर की ठंड लगने से मृत्यु हो गई। आजमगढ़, बलिया, चित्रकूट और कानपुर में ठंड लगने से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना है। देवरिया में घने कोहरे के कारण रामपुर कारखाना इलाके में भीमपुर चौराहे ट्रक ने 2 मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
PunjabKesari
कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही तो हवाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं। कोहरे के चलते मरुधर, वरुणा, राप्ती सागर, चित्रकूट, पुष्पक, उत्सर्ग, झांसी इंटरसिटी, प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, कैफियात, कोटा पटना एक्सप्रेस समेत 20 से अधिक निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं।  मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बहराइच में न्यूनतम तापमान 6. 06 डिग्री सेल्सियम के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकतम तापमान 13. 02 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री कम दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!