Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Mar, 2018 11:03 AM
यूपी लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार काे चयन परिणाम घोषित कर दिया है। पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी विशेष चयन के 107 पदों, 98 अनुसूचित जाति और 09 अनुसूचित जनजाति के पदों पर चयन हुआ है।
इलाहाबादः यूपी लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार काे चयन परिणाम घोषित कर दिया है। पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी विशेष चयन के 107 पदों, 98 अनुसूचित जाति और 09 अनुसूचित जनजाति के पदों पर चयन हुआ है।
इसके अलावा यूनानी चिकित्सा अधिकारी के 29 पदों का परिणाम भी जारी कर दिया गया। वहीं आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के 13 पदों और प्रवक्ता गणित के 14 पदों पर हुई सीधी भर्ती का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। आयोग की ओर से सीधी भर्ती के परिणाम लगातार जारी किए जा रहे हैं, लेकिन तमाम बड़ी लिखित परीक्षाओं के परिणाम अटके हुए हैं। इनमें पीसीएस-2015 मुख्य परीक्षा और सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा-2013 के परिणाम प्रमुख हैं।