मुलायम परिवार में मची कलह का नतीजा भुगत रही उ.प्र. की जनता: आदित्यनाथ

Edited By ,Updated: 22 Oct, 2016 08:41 PM

up suffering due to family discord resembled soft public aditya

गोरखनाथ मंदिर के महन्त और सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक कलह का नतीजा उत्तर प्रदेश की जनता भुगत रही है और सूबे में अराजकता का माहौल बना गया है।

देवरिया: गोरखनाथ मंदिर के महन्त और सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव की पारिवारिक कलह का नतीजा उत्तर प्रदेश की जनता भुगत रही है और सूबे में अराजकता का माहौल बना गया है। देवरिया के जिला कारागार में लार विवाद में बन्द लोगों से मिलने के बाद आदित्यनाथ ने पत्रकारों से कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस वर्दी लूट खसोट, अराजकता फैलाने व वसूली की जरिया बन गई है। पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम है। समाजवादी पार्टी इसकी पोशाक बन गई है। 

उन्होंने कहा कि लार क्षेत्र में हिन्दुओं के साथ पुलिस उत्पीडऩ की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान की शह पर प्रतिमा विसर्जन में शामिल हिन्दुओं पर एक तरफा कार्रवाई ने जता दिया है कि पुलिस अधीक्षक का का एक मात्र उद्देश्य हिन्दू जनमानस का उत्पीडऩ करना है। 

भाजपा नेता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर लार विवाद में जेल में बन्द लोगों की रिहाई तथा 500 से ज्यादा लोगों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस नहीं होता है तो दीपावली बाद लार में महापंचायत कर जिला प्रशासन के चूले हिलाने का काम किया जायेगा। कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाजपा में जाने की अटकलों के बारे में महंत ने कहा कि अगर अखिलेश भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। 

Up Political News की अन्य खबरें पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!