राजनीति चमकाने के लिए गैर कांग्रेसी दलों ने लोगों को जाति, धर्म के नाम पर बांटा: राजबब्बर

Edited By ,Updated: 30 Aug, 2016 07:46 PM

people caste politics for polishing non congress parties religious divide raj babbar

गोरखपुर से ‘27 साल यूपी बेहाल’ रथ यात्रा के दूसरे चरण में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर आज यात्रा से पहले स्थानीय होटल में मीडिय़ा से रुबरु हुए।

गोरखपुर(रुद्र प्रताप सिंह): गोरखपुर से ‘27 साल यूपी बेहाल’ रथ यात्रा के दूसरे चरण में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर आज यात्रा से पहले स्थानीय होटल में मीडिय़ा से रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियों को जमकर गिनाया। राजबब्बर ने कहा कि पिछले 27 साल में उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बेहाल हो गया है। विकास के क्षेत्र में आखिरी पंक्ति में आ गया है, जबकि छोटे प्रदेश लगातार विकास की सीढिय़ां चढ़ रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहती है। इसके लिए 2017 का विधानसभा चुनाव बेहतर मौका है। पार्टी इस चुनाव में बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। हम कांग्रेस का संदेश लेकर पूरे प्रदेश में यात्रा कर रहे हैं। हम कांग्रेस की नीतियों को सामने रखेंगे और जनता को सपा, भाजपा और बसपा के विकास की हकीकत से अवगत कराएंगे। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। कांग्रेस पार्टी यहां की स्थिति देखकर बहुत चिंतित है। कांग्रेस समाज में समरसता की भावना के साथ सभी का विकास करना चाहती है। 
 
 
राजबब्बर ने कहा हमारी सरकार ने यहां पर विकास किया और जबजब गैर कांग्रेसी दलों की सरकार बनी यहां पर जाति, मजहब, समुदाय, धर्म के नाम पर अपनी राजनीति को बढ़ाने का काम किया। इन सरकारों ने पूर्वांचल के विकास को पीछे छोड़ दिया। आज हालात ये हो गए हैं कि यहां की जो कंपनियां हैं वो यहां से दूसरे जगह शिफ्ट हो गई हैं। और यहां के नौजवान यहां से दूसरे राज्यों में रोजी रोटी के लिए भाग भागकर जा रहा है। 
 
इस दौरान राजबब्बर ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यहां आए थे तो कहा था कि उन्हें गंगा मां ने बुलाया है। उन्होंने वाराणसी को क्यूटो बनाने की बात कही थी लेकिन, जापान में वह साइन भी करके आ गए लेकिन कहीं पर भी विकास नजर नहीं आ रहा है। जनता उन्हें ढूंढ रही है। प्रधानमंत्री ने भी पूर्वांचल से कई मंत्री बनाया लेकिन विकास नहीं हुआ। राजबब्बर ने कहा कि पूर्वांचल से सबसे अधिक मंत्री तो हुए लेकिन इसका विकास के नाम पर यह पिछड़ा ही रहा। बीमार हो चुके पूर्वांचल को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्वा. वीर बहादुर सिंह की याद आ रही है। पूर्वांचल की बदहाली बाढ़, सूखा, इंसेफ्लाइटिस के लिए प्रदेश व केंद्र की सरकार जिम्मेदार है। गोरखपुर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की बदहाली कांग्रेस ही दूर कर सकेगी।
 
उनके साथ मौजूद अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल पुनिया ने स्वा. वीर बहादुर सिंह को पूर्वांचल का विकास पुरुष बताते हुए कहा कि 27 साल से गैर कांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश को सिर्फ बर्बाद करने का काम किया है। यात्रा का गोरखपुर जिले में जोरदार स्वागत किया गया यह यात्रा कूड़ाघाट से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेट, सूबा बाजार, चौरी चौरा होते हुए देवरिया की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर दिन में एक बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!