बसपा की सरकार बनी तो गुण्डे-बदमाश होंगे जेल के अन्दर: सतीश मिश्र

Edited By ,Updated: 24 Oct, 2016 06:00 PM

if the bsp government punk hooligans are in prison satish mishra

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज दावा किया है कि पार्टी के सत्ता में आने पर गुण्डे और माफिया या तो जेल के अन्दर होंगे या राज्य के बाहर कर दिये जायेंगे।

जौनपुर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आज दावा किया है कि पार्टी के सत्ता में आने पर गुण्डे और माफिया या तो जेल के अन्दर होंगे या राज्य के बाहर कर दिये जायेंगे। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्र ने केराकत एवं बरसठी में एक दिवसीय ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर गुण्डे और माफिया या तो जेल में होंगे या उन्हें राज्य से बाहर कर दिया जायेगा।

सपा परिवार की लड़ाई में पिस रही जनता
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और परिवार की लड़ाई में पिसती जनता को निजात दिलाने के लिए ब्राह्मण और दलित को एक मंच पर आना होगा जिससे 37 प्रतिशत वोट के साथ बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बन सके। सबसे ज्यादा जन प्रतिनिधित्व और सम्मान समाज को बसपा सरकार में ही मिलता है। मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों मिलकर चुनाव लड़ते हैं। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके भाजपा के एक नेता ने गैर कानूनी तरीके से पहले मुलायम सिंह यादव की सरकार बनाई जबकि बिहार चुनाव में सपा मुखिया ने पहले घोषित कर दिया था कि वहां भाजपा की सरकार बनेगी। 

राजनीति से कटता जा रहा ब्राह्मण समाज 
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वकालत पेशे के बाद जब उन्होंने अपने समाज की तरफ देखा तो उन्हें पता चला कि सबसे बौद्धिक वर्ग ब्राह्मण समाज राजनीति से कटता जा रहा है। उसका प्रतिनिधित्व कम होता जा रहा है। तब उन्होंने मायावती से आदेश लिया और भाईचारा सम्मेलन चालू किया जिसे मीडिया ने सोशल इंजीनियरिंग का नाम दिया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मकसद 16 प्रतिशत ब्राह्मण समाज और 26 फीसदी दलित समाज में भाईचारा बढ़ाना था। 

भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू
भाजपा और सपा को ब्राह्मण विरोधी करार देते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा औए सपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। ब्राह्मण समाज का हित केवल बसपा में ही सुरक्षित है। सपा सरकार के विकास के दावे को सफेद झूठ बताते हुए मिश्र ने कहा कि 250 किलोमीटर सड़क बनाने का ठेका सरकार ने 25 हजार करोड़ में दिया है जबकि कुछ ठेकेदारों ने कहा कि अगर उन्हें यह ठेका मिले तो वे सड़क बनाकर उस पर सोने की परत भी चढ़ा देंगे। 

भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पूंजीपतियों के जनक हैं। लोकसभा चुनाव में बड़े बड़े वादा करने वाली भाजपा अब लोगों को गुमराह कर रही है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना दिखाने वाली पार्टी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर घमासान मचा हुआ है। सपा में पारिवारिक कलह के चलते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था से मुंह मोड़ लिया है। इससे प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ा है और चहुं ओर अराजकता का माहौल कायम हो गया है।

कांग्रेस पूरी तरह हो चुकी है नेस्तनाबूत
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेस्तनाबूत हो चुकी कांग्रेस ने शीला दीक्षित को मुखौटा और राजबब्बर को खेवनहार बना दिया। उन्होंने कहा यह वही शीला दीक्षित हैं जिन्होंने अपने मुख्य मंत्रित्वकाल में दिल्ली में किसी भी अपराध का ठीकरा उत्तर प्रदेश के लोगों पर फोड़ती थी। वह कहती थी कि उत्तर प्रदेश वाले दिल्ली की छवि खराब कर रहे हैं। 

मिश्र ने लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव 2017 में बसपा को वोट देने की अपील की और कहा कि वही एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकाल में सर्व समाज के लोगों को न्याय व सम्मान का अवसर मिला। 

Up Political News की अन्य खबरें पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!