Edited By ,Updated: 22 Oct, 2016 07:32 PM
मऊ जिले में कांग्रेसियों के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सासंद व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. संजय सिंह ने भाजपा में शामिल हुई रीता बहुगुणा ...
मऊ: मऊ जिले में कांग्रेसियों के एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सासंद व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. संजय सिंह ने भाजपा में शामिल हुई रीता बहुगुणा जोशी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रीता के लिए कांग्रेस ने बहुत कुछ किया है अब एक लड्डू बाकि रह गया होगा तो उन्होंने सोचा होगा की वो लड्डू भाजपा में मिलेगा। रीता को आड़े हाथों लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि उनके पिता और भाई कांग्रेस पार्टी को छोड़ गए लेकिन पार्टी का फिर भी कुछ नहीं बिगड़ा। कांग्रेस समुन्द्र है इसमें छोटी, बड़ी मछलियां आती जाती रहती हैं इससे कोई फर्क नही पड़ता है।
भाजपा पर किया वार
भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ऐसे ही लोगों को एकत्र करके खुद को मजबूत करना चाहती है तो इसमें क्या हर्ज है। साथ में ही चीनी सामान का विरोध करते कहा कि जब हमारे देश अच्छा सामान बनता है तो चाइना सामान का बहिष्कार होना चाहिए। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को डांटा और अनुशासन में रहने की सलाह दी।
Up Political News की अन्य खबरें पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें