भाई ने अमर सिंह के खिलाफ कही ऐसी बात कि सपा नेताओं में मची हलचल

Edited By ,Updated: 26 Oct, 2016 05:58 PM

amar singh arvind singh mulayam singh yadav

उत्तर प्रदेश के ‘समाजवादी परिवार’ में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे सपा महासचिव अमर सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि...

बलिया: उत्तर प्रदेश के ‘समाजवादी परिवार’ में झगड़े का मुख्य कारण बताए जा रहे सपा महासचिव अमर सिंह के खिलाफ उनके छोटे भाई अरविन्द सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई का ना हुआ, वह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का अपना कैसे हो सकता है।

पारिवारिक विवाद कराने में अमर को महारत हासिल
अरविन्द ने यहां संवाददाताआें से बातचीत में आरोप लगाया कि सपा में चल रहे बवाल के लिए अमर परोक्ष तौर पर जिम्मेदार हैं। अमर को पारिवारिक विवाद कराने में महारत हासिल है। वह अपने परिवार में भी यह कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमर के कारण ही उनका अपने माता-पिता से मनमुटाव हुआ था। अमर की वजह से ही अमिताभ बच्चन के परिवार में कलह हुआ तथा उद्योगपति मुकेश अम्बानी और उनके भाई अनिल अम्बानी में विवाद हुआ था। अरविन्द ने कहा कि सपा मुखिया को अपने वश में करके अमर पहले राज्यसभा पहुँचे और फिर दल के महासचिव बन गये। 

अमर अखिलेश को सत्ता से करना चाहते बाहर
इसके बाद अपने पुराने विरोधी राम गोपाल यादव को सपा से बाहर निकलवाया। अमर अब राम गोपाल की जगह खुद सपा का थिंक टैंक और प्रवक्ता बनना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, इसीलिए वह सपा में कलह करा रहे हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कई बार सार्वजनिक मंचों पर परिवार में जारी झगड़े के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने गत 24 अक्तूबर को सपा मुखिया के सामने अमर सिंह पर साजिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि मुलायम अमर के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन पर आरोप लगाने के लिए मुख्यमंत्री को फटकार भी लगा चुके हैं।

Up Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!