Edited By ,Updated: 05 Feb, 2016 07:00 PM
लड़की को छेडऩा एक शोहदे को इतना भारी पड़ जाएगा शायद उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा।
संतकबीरनगर(विवेक श्रीवास्तव): लड़की को छेडऩा एक शोहदे को इतना भारी पड़ जाएगा शायद उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल मामला बस्ती मंडल के संतकबीरनगर जि़ले का है। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बाईपास रोडवेज़ पर एक लड़की ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर उसके चेहरे की हुलिया बिगाड़ दी। इतना ही नहीं पुलिस को बुलाकर उसे कोतवाली तक पहुंचाकर कर ही दम लिया और उसके खिलाफ तहरीर देकर चलती बनी।'
क्या है पूरा मामला?
लड़की गोरखपुर से खलीलाबाद आने के लिए रोडवेज बस में बैठी थी। इसी बस में आरोपी युवक भी सवार था। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति लड़की को गोरखपुर से ही परेशान करता आ रहा था। जैसे ही बस खलीलाबाद बाईपास रोडवेज़ पर रुकी तो लड़की ने उसे खींचते हुए बस से नीचे ले आई और पिटाई शुरू कर दी। जहां भीड ने भी हाथ साफ़ किया। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति को कोतवाली लेकर गई जो इस वक्त कोतवाली खलीलाबाद में बिठाया गया है। वहीं पीड़ित लड़की उसके खि़लाफ़ थाने में तहरीर देकर चली गई। इस मामले में डीआईजी ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है इस मामले में विधिक कार्यवाही की जायेगी।