बरेली में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या

Edited By ,Updated: 28 Sep, 2016 02:45 PM

skunk murder police bodies

उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई।

बरेली(सुनील सक्सेना): उत्तर प्रदेश में बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार मृतक नरेश सेठी एलआईसी के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनकी पत्नी शि‍खा ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उनका एक बेटा शुभ 15 साल और बेटी आस्था 14 साल की थी। घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि वीर सावरकरनगर के गायत्रीपुरी निवासी नरेश सेठी (42) पत्नी शिखा(40) बेटा शुभ (15) और पुत्री आस्था(14) गत सोमवार की रात घर में सोये थे। इस दौरान बावरिया गिरोह के कुछ सदस्य घर में लूटपाट करने के लिए घुस आए।

उन्होंने बताया कि लूटपाट के दौरान परिवार के लोग जाग गए। विरोध करने पर गिरोह के सदस्यों ने सभी की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि बरेली में पिछले एक साल में इस तरह से बदमाशों ने मर्डर की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!