Edited By ,Updated: 22 Jul, 2016 03:09 PM
उत्तर प्रदेश के रायबरेली मे शरारती तत्वों ने फिरोज गांधी कॉलेज की बेवसाइट हैक कर उस पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए...
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली मे शरारती तत्वों ने फिरोज गांधी कॉलेज की बेवसाइट हैक कर उस पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए। कॉलेज के प्राचार्य डा. एस के पांडेय ने पुलिस मे दर्ज की शिकायत में कहा है कि कॉलेज की आधिकारिक बेव साइट मे छेड़छाड़ कर उस मे देश विरोधी प्रचार सामग्री डाल दी गई है। पाकिस्तान जिंदाबाद समेत कई अन्य तरह के नारे लिखे गए हैं।
बेवसाइट हैक होने की जानकारी दोपहर को मिली थी। प्राचार्य डा. पांडेय की तहरीर पर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के पिता फिरोज गांधी द्वारा स्थापित यह कालेज जिले का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित कालेज है।