Edited By ,Updated: 27 Nov, 2015 01:57 PM
मां नहीं बन पाने के चलते 40 साल की एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी हैै। पुलिस ने बताया कि...
मुजफ्फरनगर: मां नहीं बन पाने के चलते 40 साल की एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी हैै। पुलिस ने बताया कि कल भोपा थाना इलाके में तंदेदा गांव में सरोज की उसके पति विनोद कुमार ने अपने भाई की सहायता से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के भाई नरेन्द्र की शिकायत के मुताबिक बच्चे को जन्म देने में असक्षम रहने के कारण उसकी बहन की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस दंपति की 20 साल पहले शादी हुई थी।