Edited By ,Updated: 16 Dec, 2015 12:17 PM
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां पर एक इंजीनियर महिला ने...
नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। जहां पर एक इंजीनियर महिला ने अपने पति पर मारपीट और शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी युवती बीटेक की पढ़ाई कर नोएडा में नौकरी करती है। वहीं पर उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल के रहने वाले युवक से हुई। युवक बेंगलुरू में साफ्टवेयर इंजीनियर है। अगस्त 2015 में दोनों की शादी हुई।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसे मारा-पीटा जाने लगा। इसी दौरान उसके गर्भवती होने की बात का पता चलने पर उसके पति ने उसे गर्भपात कराने को कहा। लेकिन उसने गर्भपात कराने से साफ मना कर दिया। 8 दिसम्बर को उसके पति ने उसे ईमेल के जरिए तलाक दे दिया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में की। वहीं पुलिस का कहना है कि उसके पति से संपर्क कर बुलाया गया, तो उसने आने से इन्कार कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।