भयानक हादसा: रईसजादों की बेकाबू BMW कार ने 4 को कुचला (Pics)

Edited By ,Updated: 16 Apr, 2016 03:57 PM

noida bmw car injured

दिल्ली से सटे नोएडा स्टेडियम के पास उस समय भयानक हादसा हो गया। जब एक तेज रफ्तार BMW कार ने 4 लोगों को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल...

नोएडा:  दिल्ली से सटे नोएडा स्टेडियम के पास उस समय भयानक हादसा हो गया। जब एक तेज रफ्तार BMW कार ने 4 लोगों को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार 2 BMW कार के बीच रेस हो रही थी। इसी दौरान एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नीचे गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद जब लोगों ने कार सवार युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथ में रिवाल्वर दिखाता हुआ दूसरी कार में बैठकर फरार हो गया। 

वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!