Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 10:46 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 31 मई को अयोध्या में विवादित धर्मस्थल पर स्थापित रामलला के दर्शन करेंगे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 31 मई को अयोध्या में विवादित धर्मस्थल पर स्थापित रामलला के दर्शन करेंगे।
सूत्रों के अनुसार एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या जा रहे योगी रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन करने के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में शामिल होंगे। वह फैजाबाद मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कानून-व्यवस्था का जायजा लेंगे।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने मंत्रिमण्डल के सहयेागियों के साथ रामलला का दर्शन किया था। दर्शन करने वालों में राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा कुछ और मंत्री रामलला का दर्शन कर चुके हैं।