Edited By ,Updated: 27 Mar, 2017 04:36 PM
राजधानी लखनऊ में आलीशान बंगलों में रह रहे पूर्व मुख्यमंत्रियों को अब अपने बंगले खाली करने पड़ सकते हैं। प्रदेश की योगी सरकार इस मामले को लेकर कानून बना रही है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आलीशान बंगलों में रह रहे पूर्व मुख्यमंत्रियों को अब अपने बंगले खाली करने पड़ सकते हैं। प्रदेश की योगी सरकार इस मामले को लेकर कानून बना रही है। इसके लिए वाकायदा शासन स्तर पर शासनादेश जारी करने की भी तैयारी का जा रही है। अब इसके बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को जल्द ही अपना आवास खाली करना पड़ेगा। इस दायरे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई अन्य पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे।