Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 04:08 PM
माकपा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार के 100 दिन जनता के मुद्दों पर उसकी विफलता के दिन
रहे हैं।
लखनऊ: माकपा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार के 100 दिन जनता के मुद्दों पर उसकी विफलता के दिन रहे हैं। पार्टी के प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि योगी सरकार की उपलब्धियां रहीं कि वह प्रदेश में भय और आतंक का राज कायम करने में सफल रही है। उसने किसानों, नौजवानों, मजदूरों तथा कर्मचारियों को झांसा देने में भी कामयाबी हासिल की है।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हुई है। भाजपा, हिन्दू युवा वाहिनी तथा गौरक्षक और हिन्दू संगठनों को भी कानून हाथ में लेने की खुली छूट दे दी गयी है। साम्प्रदायिक तनाव, जातीय हिंसा और कमजोरों का उत्पीडऩ बढ़ा है। दलितों, मुसलमानों तथा महिलाओं के लिए भय और असुरक्षा का वातावरण कायम हुआ है।
यादव ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के 100 दिन जनहित के मुद्दों पर विफलता तथा भगवा एजेण्डे को आगे बढ़ाने में सफलता के रहे हैं।