कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: योगी

Edited By ,Updated: 29 Apr, 2017 04:43 PM

yogi adityanath who reached gorakhpur on a two day tour

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच गए हैं। वह अवंतिका होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर के जमीनी विकास पर चर्चा करेंगे।

गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवंतिका होटल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें संबोधित करते हुए कहा है कि हमारे पास बड़ी चुनौतियां हैं। कानून व्यवस्था सुधारना प्रदेश का मुख्य मुद्दा है। कानून हाथ में लेने वाले कतई बख्शे नहीं जाएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का ये दूसरा दौरा है। अवंतिका होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मिले और गोरखपुर के जमीनी विकास पर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट को लेकर भी हो सकती हैं चर्चाएं 
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की लोकसभा सीट भी खाली हो रही है। इस मामले पर भी चर्चा होगी कि किसे उनके स्थान पर यहां का उम्मीदवार बनाया जाए। 

12 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास 
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 12 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!