300 से ज्यादा सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बसपा: मायावती

Edited By ,Updated: 27 Feb, 2017 05:20 PM

won more than 300 seats to form a majority government bsp  mayawati

समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश के लिये खतरनाक करार देते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आज दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनायेगी।

आकामगढ़/कुशीनगर: समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश के लिये खतरनाक करार देते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आज दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनायेगी। 

बसपा को मिलेंगी 300 से अधिक सीट 
मायावती ने आजमगढ़ के रानी की सराय में एक चुनावी सभा में कहा कि पांचवें चरण में बसपा प्रत्याशियों को झमाझम वोट पड़ रहा है। अब बसपा को 300 से अधिक सीट मिलेंगी और वह अपने बल पर सरकार बनायेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि लोकसभा चुनाव का बदला इस विधान सभा चुनाव में लेना है। 

भाजपा प्रदेश का भला नहीं कर सकती
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा और भाजपा प्रदेश का भला नही कर सकती। दोनों की गलत नीतियों के कारण 22 करोड़ जनता में जबर्दस्त आक्रोश है। कांग्रेस काल को लोगो ने देख लिया है। आज भी लोग बसपा के शासन की कानून व्यवस्था याद करते है। भाजपा इसी डर से मुयमंत्री का चेहरा नही दे सकी। सपा को अराजकता और जंगलराज का प्रतीक मान लिया गया है। बसपा एक बेदाग चेहरा है।  बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुये उन्होने कहा कि सपा के शासनकाल में चोरी हत्या लूट डकैती महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओ से प्रदेश की जनता उब चुकी है। भाजपा के विकास के काम का नारा केवल झूठ है। जनता की गाढ़ी कमाई को प्रचार में लगाया जा रहा है। 

सपा ने चालाकी से महामाया योजना 
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा ने चालाकी से महामाया योजना का नाम बदलकर समाजवादी का नाम दिया गया है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र मोह में अपने भाई शिवपाल को अपमानित किया है, उसका भी सपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने आकामगढ़ के मुस्लिम समाज से अपील की कि एकजुट होकर बसपा को वोट दे अन्यथा भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। दलित वोट पूरी तरह एक है इसमे यदि मुस्लिम समाज का वोट मिला तो भाजपा कत्तई सत्ता में नही आ पायेगी। बसपा 300 से अधिक सीट पाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।  

मोदी के लुभावने वादे में जनता आने वाली नहीं
कुशीनगर में मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे और लोक लुभावन वायदों के बहकावे में जनता आने वाली नहीं है। नोटबंदी से गरीबो का नुकसान हुआ और लोगों की जाने गई। कालेधन के वापस लाने का नारा भी झूठ सावित हुआ। किसानों के कर्ज माफी का वायदा पूरी तरह झूठा है। मोदी केवल जुमलेबाजी कर रहे है अब तो भारतीय जनता पार्टी का नाम भारतीय जुमला पार्टी कहने लगी है।

भाजपा ने दलितों की घोर उपेक्षा की
उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलितों की घोर उपेक्षा की है। कांग्रेस व सपा की मिली भगत से निजी सेक्टर में आरक्षण में भी दलितों और पिछड़ों के साथ धोखा किया गया। केन्द्र सरकार आर एस एस के एजेंड़े पर चलकर दलितों और पिछड़ो के आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। बसपा आर्थिक आधार पर सवर्णों को भी आरक्षण देने की पक्षधर रही है। भाजपा तीन तलाक का मुद्दा उठाकर उनको गुमराह कर रही है बसपा इसके खिलाफ है। भाजपा और सपा दूसरे स्थान के लिए चुनाव लड़ रहे है ।  

मुसलमानों को शक के निगाह से देखा जा रहा
मायावती ने कहा कि आतंकवाद के नाम पर देश के मुसलमानों को शक के निगाह से देखा जा रहा है। मीडिया और प्रेस को मैनेज करके ओपिनियन पोल भाजपा अपने पक्ष में दिखा रहे है। पूर्वांचल के लोगो के साथ आज भी महाराष्ट्र में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।  उन्होने कहा कि बसपा की सरकार आने पर गुंडे जेल में होंगे।बहन बेटी सुरक्षित होंगी। जांच के बाद जेल में बंद बेकसूर लोगों को जेल से रिहा किया जायेगा। सभी वर्गो का पूरा ध्यान रखा जायेगा। किसान के बकाये का ध्यान रखा जायेगा। प्रदेश में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा होगा। बंद पड़ी योजनाओ और बसपा शासनकाल में बदले गये नामो को फिर चालू किया जायेगा। बेरोजगारों की भर्ती प्रक्रिया आसान किया जायेगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!