आजम खान का बड़ा बयान, कहा-वहीं बनेगा राम मंदिर जहां विराजमान हैं रामलला

Edited By ,Updated: 26 Apr, 2017 04:57 PM

will be there ram temple is in place where ramlala aajam

श्री राम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण उसी स्थान पर होगा जहां राम लला विराजमान हैं।

फैजाबाद/अयोध्या(अभिषेक सावन्त): श्री राम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के अध्यक्ष आजम खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण उसी स्थान पर होगा जहां राम लला विराजमान हैं। मंदिर निर्माण अयोध्या में सबसे ज्यादा जरुरी है क्योंकि इसके बाद ही अयोध्या का विकास हो सकेगा। आजम ने आज अयोध्या पहुंचकर श्री राम लला का दर्शन किया।  साथ ही राम मंदिर निर्माण के पुरोधा स्वर्गीय राम चन्द्र परमंहस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए यह शपथ ली कि स्वा. परमहस के सपने को साकार किया जाएगा। 
                PunjabKesari
अशफाक उल्लाह खान के नाम पर बने मस्जिद- आजम 
आजम खान ने कहा कि राम 125 करोड़ भारतीयों के आस्था के केंद्र हंै। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद का निर्माण अगल-बगल ना हो। वह मस्जिद के खिलाफ नहीं हैं लेकिन मस्जिद बाबर के नाम पर मुस्लिम को बर्दास्त नहीं है। बाबर को अपना वंशज मानने से इनकार करते हुए आजम ने भगवान राम को अपना वंशज बताया। वहीं उन्होंने कहा कि मस्जिद को बाबर के नाम से ना बना कर शहीद अशफाक उल्लाह खान के नाम पर बनाया जाना चाहिए। 
                PunjabKesari
जो राम का नहीं वो राष्ट्र का नहीं- आज़म खान 
वहीं श्री रामलला के टेंट में रहने पर अफसोस जताते हुए आजम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बताएगा कि रामलला का जन्म कहां हुआ है। ये बड़े अफसोस की बात है कि रामलला को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 125 करोड़ देशवासी सड़क पर आकर राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण बिना किसी इंतजार के करवाएं। 

जो भगवान राम का नहीं वो राष्ट्र का नहीं- आज़म 
आजम ने स्पष्ठ करते हुए कहा कि जो भगवान राम का नहीं वो राष्ट्र का नहीं। खुद को राष्ट्रवादी मुसलमान बताते हुए सभी मुस्लिमों से आग्रह किया कि मुस्लिम भाई मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं। ठण्डी, गर्मी, बरसात में टेंट के अन्दर विराजमान राम लला पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि 125 करोड़ भारतीय ऐसा करके देखें और तब बतायें कि ऐसा कितना कठिन होता है। ऐसे में राम मंदिर का भव्य मंदिर निर्माण किया जाना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!