राजनीति में वंशवाद खत्म हाेना चाहिएः वरुण गांधी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 04:13 PM

we have accountability lack of transparency varun gandhi

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भ्रष्टाचार को बड़ी समस्या बताते हुए स्पष्ट कहा कि हमारे यहां पारर्दिशता और जवाबदेही की कमी है।

मेरठ: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भ्रष्टाचार को बड़ी समस्या बताते हुए स्पष्ट कहा कि हमारे यहां पारर्दिशता और जवाबदेही की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के लिए योजनाएं जनता के बीच में बैठ कर बनाई चाहिए न कि बंद, वातानुकूलित कमरों में।

शहर के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में आए वरुण ने कहा कि भ्रष्टाचार की समस्या से सभी परेशान हैं। सरकारी योजनाओं पर 70 फीसदी धन राशि खर्च होती है लेकिन जनता के पास इसका कोई लेखा जोखा नहीं होता। उन्होंने कहा कि सरकार को इसमें पारर्दिशता लानी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पारर्दिशता और जवाबदेही की कमी है।  

वरुण ने इटली का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी सर्वाधिक भ्रष्ट देश रहे इटली ने अब भ्रष्टाचार पर काबू पा लिया है और वहां हर योजना, उस पर हुआ काम, उसकी प्रगति आदि सब कुछ ऑनलाइन होता है। इस पूछे गए सवाल पर वहां मात्र 12 घंटे के अंदर जवाब देना अनिवार्य है।  

उन्होंने यह भी कहा कि जनता के लिए योजनाएं जनता के बीच में बैठ कर बनाई चाहिए न कि बंद, वातानुकूलित कमरों में। नेहरू गांधी परिवार पर अकसर वंशवाद का आरोप लगता है। इसी परिवार से संबद्ध वरुण ने राजनीति में वंशवाद खत्म करने की वकालत की। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आज राजनीति में वहीं आ सकता है जिसके परिवार के लोग राजनीति में हैं या उनका कोई ‘‘गॉड फादर’’ है। 

उन्होंने कहा कि राजनीति, क्रिकेट, उद्योग और फिल्म का क्षेत्र भी परिवारवाद से अछूता नहीं है। वरुण ने एक बार फिर दोहराया कि अगर उनके नाम के साथ ‘गांधी’ नहीं जुड़ा होता तो वह सांसद भी नहीं बन पाते। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!