Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 08:59 PM
शासन ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल किया है। नैनीताल के डीएम दिपेंद्र चौधरी इस फेरबदल की जद में आए हैं। उन्हें नैनीताल से हटाकर शासन में अपर सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर अपर सचिव विनोद कुमार सुमन को नैनीताल का डीएम बनाकर भेजा गया है।
देहरादून: शासन ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल किया है। नैनीताल के डीएम दिपेंद्र चौधरी इस फेरबदल की जद में आए हैं। उन्हें नैनीताल से हटाकर शासन में अपर सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर अपर सचिव विनोद कुमार सुमन को नैनीताल का डीएम बनाकर भेजा गया है।
शनिवार को शासन ने अचानक नैनीताल के जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी को राज्य सचिवालय से सम्बद्ध कर दिया। उन्हें अपर सचिव शहरी विकास बनाया गया है। अब तक अपर सचिव शहरी विकास और खनन का कार्यभार देख रहे वीके सुमन को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
बताते चलें कि वीके सुमन खनन विभाग में भी अपर सचिव थे। यह जिम्मेदारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी को नहीं दी गयी है। मार्च क्लोजिंग के ऐन वक्त पर जिलाधिकारी को पद से हटाये जाने को लेकर नैनीताल में कई तरह की चर्चाएं हैं।