Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jun, 2017 06:35 PM
उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि हार सुनिश्चित होने के बावजूद विपक्षी एकता को बरकरार रखने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार...
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि हार सुनिश्चित होने के बावजूद विपक्षी एकता को बरकरार रखने के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।
जगदंबिका पाल ने आज यहां कहा कि संप्रग गठबंधन को केंद्र की सरकार में रहते ऐसा करना चाहिए था जो उसने नहीं किया। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि भाजपा ने रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बना कर बाबा साहब डॉ0. भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार किया है। कोविंद को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने देश के संविधान का भी सम्मान किया है।