Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 04:38 PM
सूबे में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है, और इस पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला देवरिया जनपद के भलुअनी थाने का है जहाँ शौच करने गई एक लड़की को अगवा कर 5 दरिंदो ने उसके साथ गैंग रेप किया।
गोरखपुर: सूबे में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है, और इस पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला देवरिया जनपद के भलुअनी थाने का है जहाँ शौच करने गई एक लड़की को अगवा कर 5 दरिंदो ने उसके साथ गैंग रेप किया। लड़की की हालत बिगडऩे पर दरिंदो ने उसे वहीं छोड़ दिया और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने रोते हुए सुनाई दास्तान
घटना को याद कर पीड़िता ने रोते हुए बताया कि वह शौंच के लिए गई थी इस दौरान बाइक सवार 5 लोगों ने उसे जबरन गाड़ी पर बैठा लिया और एक बगीचे में ले जाकर रेप किया।
क्या कहती है पुलिस?
एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र में एक 18-19 वर्ष की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय थाने में समुचित धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत किया गया है। कप्तान साहब मौके पर हैं और इस घटना में जो अभियुक्त रहे हैं उनकी शिनाख्त के बाद कार्रवाई की जा रही है। सभी पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध संचित कार्रवाई की जाएगी।