UP में खून की नहीं दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं: अमित शाह

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 03:51 PM

up shed rivers of blood in the milk and melted butter would not amit shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनने पर सभी ‘कत्लखानों’ को बंद करने का एेलान करते हुए आज कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं।

आजमगढ़ (उ.प्र.): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार बनने पर सभी ‘कत्लखानों’ को बंद करने का एेलान करते हुए आज कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं। 

शाह ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात बारह बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे। अब तक प्रदेश में गाय, भैंस और भेड़ के खून की नदियां बहायी गयीं। हम भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नदियां बहें लेकिन खून की नहीं बल्कि दूध और घी की नदियां।’’  

उल्लेखनीय है कि भाजपा के 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव घोषणापत्र में भी कहा गया कि सपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में पशुधन की संया में गिरावट आयी है। इसमें यह भी कहा गया है कि सभी अवैध कत्लखानों को पूरी कठोरता से बंद किया जाएगा और सभी यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।  

शाह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के हवाले से कहा कि राहुल अभी परिपक्व नहीं हैं। ‘‘अगर परिपक्व नहीं हैं तो उत्तर प्रदेश पर क्यों थोपते हैं। ये प्रयोगभूमि है क्या? यहां सीखने के लिए किसी को भेजना है क्या? उत्तर प्रदेश समस्याआें का दरिया है और समस्याआें का समाधान करने के लिए कलेजा चाहिए। उत्तर प्रदेश की समस्याआें का समाधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही कर सकती है।’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!