Edited By ,Updated: 09 Dec, 2016 06:06 PM
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदन का सत्र आगामी 21 दिसंबर से शुरु होगा। 16वीं विधानसभा का संभवत: यह अंतिम सत्र होगा। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरु हो जायेगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदन का सत्र आगामी 21 दिसंबर से शुरु होगा। 16वीं विधानसभा का संभवत: यह अंतिम सत्र होगा। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरु हो जायेगी। अखिलेश यादव मंत्रिमंडल ने कल देर रात विधानमंडल के सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी। सदन की कार्यवाही 22 दिसंबर से शुरु होगी। इसके एक दिन पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलायी गयी है।
राज्य सरकार इस सत्र में अगले वित्तीय वर्ष के पहले तीन माह के लिए अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इसी सत्र में राज्य के करीब 22 लाख कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने संबन्धी विधेयक भी सदन में ला सकती है।
मुख्यमंत्री के रुप में अखिलेश यादव 15 मार्च 2012 को शपथ लिया था लेकिन 16वीं विधानसभा की पहली बैठक 28 मई 2012 को हुई थी। इसलिए चुनाव बाद विधानसभा की बैठक 28 मई से पहले हो जानी चाहिए।
UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें