बड़ी खबर: यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन जीत पर कांग्रेस का होगा उप मुख्यमंत्री

Edited By ,Updated: 01 Feb, 2017 02:48 PM

up  sp congress alliance will win deputy chief of the congress

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन ने अबतक का सबसे बड़ा दांव खेला है। खबरों के मुताबिक अगर उत्तर प्रदेश में गठबंधन सरकार बनती है तो सीएम के तौर पर अखिलेश और डिप्टी सीएम राज बब्बर होंगे।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2017 को लेकर हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन ने अबतक का सबसे बड़ा दांव खेला है। खबरों के मुताबिक अगर उत्तर प्रदेश में गठबंधन सरकार बनती है तो सीएम के तौर पर अखिलेश और डिप्टी सीएम राज बब्बर होंगे। बता दें कि मौजूदा समय में राजबब्बर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस फैसले पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच सहमति बन चुकी है। 
                 PunjabKesari
गठबंधन के बाद कांग्रेस का वजूद होगा वापस
उत्तर प्रदेश में पिछले 27 साल से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस अपने खोए वजूद को पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इस गठबंधन के बाद कांग्रेस को एक संजीवनी मिली है। कहा जा रहा है कि अगर इन गोनों पार्टियों का गठबंधन सफल रहा तो प्रदेश में कांग्रेस का वजूद पुन: वापस होगा। 

पारिवारिक घमासान के बाद हुआ गठबंधन 
गौरतलब है कि पारिवारिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस बीच अखिलेश यादव ने जहां शिवपाल यादव से मंत्रिपद छीन लिया वहीं सपा अध्यक्ष पद से पिता मुलायम सिंह को भी हटा दिया। इसके बाद दोनों गुटों ने मामले को चुनाव आयोग के समझ पेश किया। चुनाव आयोग ने भी अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला सुनाते हुए साईकिल चुनाव चिन्ह उन्हें सौंप दिया। पारिवारिक विवाद से जहां अखिलेश की लोकप्रियता में कमी आई वहीं प्रदेश में पार्टी की सत्ता भी हाथ से जाती दिखी। मौके की नजाकत को देखते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है। हाल ही में दिखाए गए विभिन्न चैनलों के सर्वे में सपा-कांग्रेस गठबंधन को काफी फायदा मिल रहा है। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!