यूपी में बेखौफ बदमाश, दिन दहाड़े कांच व्यापारी का कार सहित अपहरण

Edited By ,Updated: 19 May, 2017 04:53 PM

unknowingly mischief in up kidnapping of day by day glass dealer car

योगीराज में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। सहारनपुर में सांप्रदायिक दंगा, मथुरा में सर्राफा व्यापारियों की हत्या के बाद अब फिरोजाबाद के सबसे बड़े कांच व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण हुआ है।

फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही अपराधियों को उत्तर प्रदेश छोडऩे की चेतावनी दे रहे हों लेकिन इसका बदमाशों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। सहारनपुर में सांप्रदायिक दंगा, मथुरा में सर्राफा व्यापारियों की हत्या के बाद अब फिरोजाबाद के सबसे बड़े कांच व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है।

ताजा मामला फिरोजाबाद का है। कांच व्यापारी संजय मित्तल अपनी कार में सवार होकर नेशनल हाईवे से जा रहे थे। इसी बीच पल्सर सवार बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वह रुक गए। फिर बदमाशों ने उन्हें कार समेत अगवा कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। पूरे जिले की सीमाएं सील कर चेकिंग की जा रही है। 

एफएम ग्लास नाम से है कांच की फर्म
फिरोजाबाद में एफएम ग्लास नाम से कांच की फर्म है। इसके मालिक संजय मित्तल बड़े उद्योगपति हैं और फिरोजाबाद के नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी फैक्ट्री है। बताया गया है कि शुक्रवार को संजय अपनी इनोवा कार से अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। शहर के बीच से ही एनएच-2 गुजरता है। यहां काफी भीड़भाड़ भी रहती है। 

तमंचे की नोक पर किया अपहरण
ऐसे में जब शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जब एनएच-2 पर नगला भाऊ के समीप संजय मित्तल की गाड़ी पहुंची तो बाइक पर आए बदमाशों ने गाड़ी को रोक लिया और तमंचे की नोक पर कार में सवार हो गए। इसके बाद बदमाश व्यापारी को गाड़ी सहित अगवाकर ले गए। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने पूरे जिले की सीमाएं सील कर दी। लगातार वाहनों की चे‌किंग की जा रही है। मथुरा के सराफ हत्याकांड का पुलिस अभी खुलासा कर नहीं पाई है। ऐसे में बदमाशों ने उसके लिए दूसरी चुनौती खड़ी कर दी है।

पुलिस की वर्दी में थे बदमाश 
फिरोजाबाद में उद्योगपति संजय मित्तल का अपहरण करने आए बदमाश पुलिस की वर्दी में थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश इतनी तैयारी से आए थे कि पहले उन्होंने नगलाभाऊ के पास हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद अपहरण कर ले गए। बदमाश अपनी बाइक भी मौके पर ही छोड़ गए। वहीं मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि करीब एक बजे अपहरण की घटना के बाद पुलिस 2 बजे जाकर सक्रिय हुई। 

विधायक मनीष असीजा ने दी मुख्यमंत्री को जानकारी
इधर, उद्योगपति के अपहरण की जानकारी विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री को दे दी है। विधायक सभा का सत्र होने के कारण विधायक इस समय लखनऊ में ही हैं। ऐसे में शुक्रवार को अपहरण की सूचना मिलते ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इससे अवगत कराया। इधर, घटना के बाद व्यापारी संजय मित्तल की फिरोजाबाद में गणेश नगर स्थित कोठी पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!