कक्षा आठ के छात्रों को भाजपा से जोडऩे की अनूठी योजना

Edited By ,Updated: 02 May, 2017 04:59 PM

unique scheme to connect class eight students with bjp

सुनने में भले अटपटा लगे लेकिन यह सत्य है कि मात्र एक महीने पहले उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2022 में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं।

लखनऊ: सुनने में भले अटपटा लगे लेकिन यह सत्य है कि मात्र एक महीने पहले उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वर्ष 2022 में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं। इसके लिये कक्षा आठ से दस तक के छात्रों को पार्टी की विचारधारा से जोडऩे की कवायद चालू कर दी गयी है। 

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि कक्षा आठ से 10 तक के छात्रों का पंजीयन कर उन्हें पार्टी के आदर्श ‘दीनदयाल उपाध्याय’ के जीवन पर लिखी पुस्तकें उपलब्ध करायी जायेंगी। इसके बाद सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित कर छात्रों से उपाध्याय जी के बारे मे सवाल पूछे जायेंगे। परीक्षा में सवाल उपलब्ध करायी गयीं पुस्तकों में से ही आयेंगे। परीक्षा देने वाले छात्रों का सम्मान भी किया जायेगा।

शुक्ला ने बताया कि पुस्तकों को पढकर छात्र दीनदयाल जी की विचारधारा के नजदीक आयेंगे। उनका कहना था कि कक्षा आठ का छात्र कम से कम 13 वर्ष का होता है। वर्ष 2022 तक वह 18 वर्ष का होने के साथ ही मतदाता भी बन जायेगा। देश में मतदाताओं की कम से कम उम्र 18 वर्ष है। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कक्षा आठ से 10 तक के कई लाख बच्चों का पंजीयन होगा। उसमें कई दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। इस तरह पार्टी से नयी पीढ़ी को जोडऩे की यह एक नयी विधा साबित हो सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!