Edited By ,Updated: 10 Jan, 2017 08:38 PM
उत्तर प्रदेश के आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा आज उस समय बाल बाल बच गए जब एक बड़ा होर्डिंग और प्रोजक्टर स्क्रीन अचानक से गिर गया।
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा आज उस समय बाल बाल बच गए जब एक बड़ा होर्डिंग और प्रोजक्टर स्क्रीन अचानक से गिर गया। नड्डा आगरा के घटिया आजम खां स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में परिवर्तन संवाद कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने आये थे। वह अपना संबोधन $खत्म करके वापस जाने की तैयारी में थे तभी मंच पर लोहे के फ्रेम में लगा होर्डिंग और प्रोजेक्टर स्क्रीन अचानक गिर गया जिससे नड्डा समेत कई विधायक बाल बाल बच गए। इस दौरान वहां भगदड़ मच गयी। होर्डिंग और प्रोजेक्टर को दुबारा खड़ा किया लेकिन वह फिर से धरासायी हो गया।
UP News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें