कांग्रेस की नीतियों से दुखी होकर लिया भाजपा में शामिल होने का फैसला: जंग बहादुर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 08:01 PM

unhappy with congress policies  jung bahadur

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आगमन से एक दिन पहले कांग्रेस के एक स्थानीय नेता जंग बहादुर सिंह ने आज भाजपा में जाने का फैसला कर लिया।

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में कल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आगमन से एक दिन पहले कांग्रेस के एक स्थानीय नेता जंग बहादुर सिंह ने आज भाजपा में जाने का फैसला कर लिया।

जंग बहादुर सिंह ने कहा,‘‘कांग्रेस की नीतियों से दुखी होकर और भाजपा की विकासपरक नीतियों से उत्साहित होकर मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।’’ सिंह 2003 से 2007 तक बहुजन समाज पार्टी के विधायक थे और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे।   जुलाई में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश की राजधानी लखनऊ आगमन के समय समाजवादी पार्टी के बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह तथा बसपा के ठाकुर जयवीर सिंह ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया था तथा बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।

राहुल गांधी के इस बयान पर कि जो मोदी सरकार अभी तक नहीं कर पायी है वह कांग्रेस छह माह में करके दिखा देगी इस पर सिंह ने कहा, ‘‘यह बयान हास्यास्पद है। 60 साल तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही तब उसने क्यों कुछ नहीं किया। आज वह एक विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रही है।’’

सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 2004 से 2014 तक सत्ता में रही लेकिन उसने अमेठी के विकास के लिये कुछ नहीं किया। इसी कारण अमेठी की सड़कों की स्थिति इतनी खराब है। एक तरफ तो कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है, दूसरी ओर स्मृति ईरानी चुनाव हारने के बाद भी विकास के कामों में दिलचस्पी दिखा रही है तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान कर रही है। इसी वजह से वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!