Edited By ,Updated: 27 Feb, 2017 08:27 AM
समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि....
जौनपुर:समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार बनाने पर उनकी पार्टी सूबे के विकास में बाधक जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण का सफाया कर देगी और अपराधियों को उनके असल ठिकाने यानी हवालात भेजा जाएगा।
अब एक मौका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे दीजिए
मडियाहूं विधानसभा के जमालापुर में अपना दल प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आपने सपा और बसपा को मौका दिया। कांग्रेस को मौका दिया। अब एक मौका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे दीजिए। उत्तर प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण समाप्त कर देंगे।
सरकार बनने पर राज्य के ‘कत्लखाने’ बंद करने का किया ऐलान
भाजपा सरकार बनने पर राज्य के ‘कत्लखाने’ बंद करने का ऐलान करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में जिस दिन भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात 12 बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे।